रोजगार/शिक्षण

NEET पेपर लीक पर मोदी सरकार पर बरसे सुभाषभाऊ धोटे

मुख्य संपादक-हिमायूं अली, मोबाइल नंबर -8975250567

राजुरा / चंद्रपुर : चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाषभाऊ धोटे ने NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

धोटे ने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले पेपर लीक होना सरकार और प्रशासन की बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार केवल जांच की बातें करती है।

उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहने की बात कही।

शेअर करा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नका

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker