आपला जिल्हा

“कलम मांगे इंसाफ” के रजत महोत्सव विशेषांक का भव्य विमोचन संपन्न!

मुख्य संपादक - हिमायुँ अली,मोबाइल नंबर -8975250567

चंद्रपुर – लोकप्रिय साप्ताहिक “कलम मांगे इंसाफ” के रजत महोत्सव पदार्पण वर्धापन दिन विशेषांक – 2025 का भव्य विमोचन आज 10 मार्च को गांधी चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर पूर्व सांसद नरेश पुगलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेषांक का विमोचन किया।

 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष दीपक जयस्वाल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना तुफैल अहमद द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई।

मुख्य संपादक सय्यद रमजान अली का विशेष सत्कार

साप्ताहिक “कलम मांगे इंसाफ” के मुख्य संपादक, मुद्रक एवं प्रकाशक सय्यद रमजान अली ने पूर्व सांसद नरेश पुगलिया का शाल और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इसके बाद पूर्व नगराध्यक्ष दीपक जयस्वाल का भी सम्मान किया गया।

      दीपक जयस्वाल ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष दीपक जयस्वाल ने संपादक सय्यद रमजान अली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “कलम मांगे इंसाफ” बीते 24 वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता कर न्याय की आवाज़ बुलंद कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी यह पत्र इसी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।

        पूर्व सांसद नरेश पुगलिया ने की प्रशंसा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद नरेश बाबूजी पुगलिया ने अपने संबोधन में कहा कि सय्यद रमजान अली बीते 24 वर्षों से इस पत्र का सफल प्रकाशन कर रहे हैं और अब यह 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जो सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रमजान भाई ने हमेशा ग़रीबों और वंचितों की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। उनकी लेखनी में सभी समुदायों को जोड़ने की शक्ति है और वे न्याय के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

इस गौरवशाली कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार यशवंत दाचेवार, सदानंद खत्री, मतीन कुरैशी, बापू अंसारी, शेख अनवर, शेख मुख्तार, बाबूलाल करुणाकर, असलम भाई, अब्दुल एजाज, हाजी अब्दुल सलाम, सुधाकर सिंह गौर, विजय आडकुजी चहारे, इमरान दोसानी, राजेंद्र दुदानी, देवेंद्र बेले, गुलाब पाटील, रतन शिलावार, युसुफ कुरैशी, पत्रकार शशिकांत ठक्कर, चंदन देवांगन, प्रमोद दुबे, मिलिंद दिंडेवार, वैभव दादा, इंजीनियर गुप्ता, पत्रकार सुलतान अशरफ अली, सय्यद जुनेद अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

           सफल आयोजन और आभार प्रदर्शन

“कलम मांगे इंसाफ” के रजत महोत्सव विशेषांक – 2025 के विमोचन का यह भव्य कार्यक्रम संपन्नता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चंद्रपुर जिला शांति समिति के सदस्य सदानंद खत्री ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

इस ऐतिहासिक विमोचन के साथ “कलम मांगे इंसाफ” ने अपने 25 वें वर्ष में प्रवेश किया, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नका

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker