ताजे अपडेट

चंद्रपुर की जनता बेहाल: सड़क खोदाई के बाद बदहाल स्थिति, प्रशासन बेखबर!

मुख्य संपादक - हिमायुँ अली,मोबाइल नंबर -8975250567

चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर महानगरपालिका द्वारा किसी योजना के तहत मुख्य मार्गों की खोदाई की गई थी, जिससे कुछ दिनों तक नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब समस्या और भी विकराल हो गई है, क्योंकि खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। जगह-जगह गड्ढे, धूल-मिट्टी और बढ़ता प्रदूषण शहरवासियों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है।

      जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त!

सड़कों की बदहाल स्थिति से आम जनता त्रस्त है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। आम जनता दफ्तरों, स्कूलों और बाजारों तक पहुंचने के लिए जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर है। टूटी-फूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है।

पालक मंत्री, खासदार,आमदार-नेता नहीं ले रहे सुध !

स्थानीय आमदार और अधिकारी अपनी महंगी गाड़ियों में घूमने में व्यस्त हैं, लेकिन जनता की तकलीफ उन्हें नहीं दिख रही। कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर आकर जनता की समस्याओं को समझने और समाधान निकालने की जहमत नहीं उठा रहा। जनता सवाल कर रही है कि आखिर सड़कें कब तक ऐसी ही रहेंगी?

      जनता करे भी तो क्या ?

एक तरफ जनता अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाए या फिर इन बुनियादी समस्याओं के खिलाफ आंदोलन करे? यह एक बड़ा सवाल बन गया है। प्रशासन की अनदेखी और नेताओं की लापरवाही ने जनता को नाराज कर दिया है।

       क्या प्रशासन जागेगा ?

चंद्रपुर की जनता अब उम्मीद लगाए बैठी है कि प्रशासन जल्द ही इन जर्जर सड़कों की मरम्मत कराएगा। लेकिन जब तक यह नहीं होता, तब तक लोगों को धूल-मिट्टी और गड्ढों से होकर ही सफर करना पड़ेगा। क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा, या फिर जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा?

देखना होगा कि इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कब तक जागता है और जनता को राहत मिलती है या नहीं!

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नका

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker