चंद्रपुर में 20 करोड़ की निधि से प्रमुख सड़कों का कार्य जल्द शुरू होगा – विधायक किशोर जोरगेवार
मुख्य संपादक - हिमायुँ अली,मोबाइल नंबर -8975250567

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने के कारण कई प्रमुख सड़कों की खुदाई की गई है, जिससे शहरवासियों को भारी ट्रैफिक जाम, धुल, मिट्टी ,प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर, शनिवार को विधायक किशोर जोरगेवार ने नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इन सड़कों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, विधायक जोरगेवार ने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
नगरवासियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए, संबंधित विभागों को तेजी से काम पूरा करने का आदेश दिया गया है। विधायक जोरगेवार ने आश्वासन दिया कि शहर की प्रमुख सड़कों को जल्द से जल्द सुचारू रूप से चालू किया जाएगा, जिससे यातायात समस्या का समाधान होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।