गुन्हेगारी

सोने के नाम पर 81.50 लाख की ठगी — वरोरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज 

मुख्य संपादक-हिमायूं अली, मोबाइल नंबर -8975250567

चंद्रपुर — वरोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में प्रकाश में आया है कि सोने की बिक्री के बहाने कुल ₹81,50,000 की नकद राशि ठगी कराई गई। शिकायतकर्ता अक्षय अमरचंद सोनी (26), व्यवसाय सोनार, निवासी समाधि वार्ड ने बताया कि उन्होंने अपने मालिक गजानन अशोक पाटिल के साथ मिलकर और अन्य साथियों से रकम इकट्ठा कर कुल यह राशि जुटाई थी।

शिकायत के अनुसार, भगवान छोटेलाल हजारे के परिचय से उन्हें सचिन डोंगरे (रा. चंद्रपुर) और विनोद सोयाम (रा. वरोरा) से संपर्क कराया गया। आरोप है कि इन लोगों ने 96 लाख के सोने के बिस्किट 90 लाख में देने का भरोसा दिलाया और विश्वास जीतकर नकद ले लिए — जो वापस नहीं किए गए।

नीचे उन लोगों और उनके द्वारा जमा की गई राशि का विवरण दिया जा रहा है (शिकायत में दिए गए विवरण के अनुसार):

1) अक्षय अमरचंद सोनी (शिकायतकर्ता) 4,75,000

2 )राकेश कोंडावार 12,70,000

3 )भगवान छोटेलाल हजारे 13,10,000

4) महानंद मंडल 3,00,000

5) रुपाली पाटील 4,50,000

6 )सुभाष यदनुरवार 2,00,000

7) वैभव मेश्राम 7,45,000

8 )सुनंदा जाधव 5,00,000

9) दिपक पाटील 12,50,000

10) गजानन अशोक पाटील 16,50,000

कुल 81,50,000

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि सचिन डोंगरे ने विनोद सोयाम से सोना खरीदने का भरोसा दिलाया था और विनोद सोयाम को ही रकम सौंपा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि विनोद सोयाम ने दो बैग में रखी पूरी राशि ली और वापस नहीं किया। बाद में दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे और पैसे लौटाने में असमर्थता जताई।

वरोरा पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 316(2), 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सचिन डोंगरे और आरोपी विनोद सोयाम दोनों ने मिलकर चंद्रपुर शहर में  अवैध सोने की तस्करी के अनेक कामों को अंजाम दिया है ।पता चला है कि आरोपी विनोद सोयाम अवैध सोने के बिस्कुट गुजरात से लेकर आता था और चंद्रपुर में सोने के बिस्कुट को गला कर बेचता था ? इन लोगों का बहुत बड़ा गिरोह है जो यह अवैध काम को बहुत दिनों से अंजाम दे रहे थे।

शहर में ऐसी भी चर्चा गर्म है की फिर्यादी व इतर ९ लोग जिन्होने सोने की अवैध तस्करी के लिए इतनी बड़ी नकद धनराशि आरोपी सचिन डोंगरे और विनोद सोयाम को दी, कही फिरयादी और अन्य 9 लोग भी इसी अवैध सोना तस्करी में शामिल तो नहीं है ? ऐसी चर्चा शहर में है ! क्या फरियादी और अन्य ९ लोग  अपने अवैध सोना तस्करी को छुपाने के लिए पुलिस को गुमराह कर रहे है क्या ?

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नका

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker