27 अक्टूबर को चंद्रपुर दौरे पर रहेंगे राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
मुख्य संपादक-हिमायूं अली, मोबाइल नंबर -8975250567

चंद्रपुर, 25 अक्टूबर : महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले 27 अक्टूबर 2025 को चंद्रपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम जिला प्रशासन ने जारी किया है।
कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री बावनकुले 27 अक्टूबर की सुबह 10:45 बजे ब्रम्हपुरी स्थित उपविभागीय अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित राजस्व विभाग के पट्टा वितरण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वे ब्रम्हपुरी से सावली के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:00 बजे मंत्री बावनकुले सावली में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के मेळावे (सभा) में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे वे सावली से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्री बावनकुले का यह दौरा प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



