रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, 5 संगीन अपराधों का खुलासा
मुख्य संपादक - हिमायुँ अली,मोबाइल नंबर -8975250567

चंद्रपुर: शहर में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, जबरन लूट और मोटरसाइकिल चोरी जैसे कुल 5 संगीन अपराध दर्ज थे।
पुलिस निरीक्षक असिफराजा शेख के नेतृत्व में रामनगर थाने की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर क्षेत्र में दर्ज आपराधिक प्रकरण क्रमांक 368/2025, धारा 331(3), 331(4), 305 भा.न्या.सं. के तहत दर्ज घरफोड़ मामले में वांछित आरोपी पुल के नीचे वरोरा नाका क्षेत्र में छिपे हुए हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारते हुए दो आरोपियों:
1. आशिष उर्फ जल्लाद अक्रम शेख (उम्र 21 वर्ष), निवासी फुकटनगर, चंद्रपुर
2. अमित रतन गाईन (उम्र 19 वर्ष), निवासी भगतसिंह चौक, रामनगर, चंद्रपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से चोरी गया माल, मोटरसाइकिल (MH34 BU 2533) और जबरी चोरी में छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 72,200/- रुपये आंकी गई है।
इन आरोपियों पर निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:
1. रामनगर पुलिस स्टेशन, क्र. 368/2025 – घरफोड़
2. रामनगर पुलिस स्टेशन, क्र. 365/2025 – मोटरसाइकिल चोरी
3. बल्लारशाह पुलिस स्टेशन, क्र. 321/2025 – जबरन चोरी
4. चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन, क्र. 330/2025 – मोबाइल छीना
5. चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन, क्र. 331/2025 – मोबाइल छीना
इस सफल कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधू, तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
इस अभियान में निरीक्षक असिफराजा शेख, सहायक निरीक्षक देवाजी नरोटे, हनुमान उगले तथा पुलिस कर्मचारी जितेंद्र आकरे, शरद कुडे, आनंद खरात, लालू यादव, पेतराज सिडाम, प्रशांत शेंदरे, सचिन गुरनुले, मनिषा मोरे, रविकुमार ढेंगळे, संदीप कामडी, हीरा गुप्ता, पंकज ठोंबरे, प्रफुल पुप्पलवार और ब्ल्युटी साखरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।